देश

JNU: लापता छात्र नजीब अहमद की तलाश खत्म, CBI ने बंद किया केस

सीबीआई ने जेएनयू के लापता छात्र नजीब अहमद के मामले को अंतत: बंद कर दिया है क्योंकि उसका पता लगाने के एजेंसी के प्रयासों का कोई नतीजा नहीं निकला. मामले को बंद करने के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय की अनुमति लेते हुए एजेंसी ने कहा कि सभी पहलुओं पर पड़ताल की गयी लेकिन उसे किसी अपराध का कोई सुराग नहीं मिला

JNU: लापता छात्र नजीब अहमद की तलाश खत्म, CBI ने बंद किया केस
नजीब अहमद (फाइल फोटो)

नई दिल्ली: सीबीआई ने जेएनयू के लापता छात्र नजीब अहमद के मामले को अंतत: बंद कर दिया है क्योंकि उसका पता लगाने के एजेंसी के प्रयासों का कोई नतीजा नहीं निकला. अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि एजेंसी ने दिल्ली उच्च न्यायालय की अनुमति प्राप्त करने के बाद हाल ही में पटियाला हाउस अदालत में अपनी रिपोर्ट जमा की. उन्होंने कहा कि अदालत मामले में सुनवाई 29 नवंबर को कर सकती है.

मामले को बंद करने के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय की अनुमति लेते हुए एजेंसी ने कहा कि सभी पहलुओं पर पड़ताल की गयी लेकिन उसे किसी अपराध का कोई सुराग नहीं मिला. एजेंसी ने पिछले साल मई में जांच शुरू की थी. यह भी पढ़े: लापता JNU छात्र नजीब अहमद को लेकर HC का फैसला, सीबीआई दाखिल कर सकती है क्लोजर रिपोर्ट

नजीब अहमद 15 अक्टूबर, 2016 को यहां जेएनयू के माही-मांडवी छात्रावास से लापता हो गया था। इससे पिछली रात उसका कुछ छात्रों के साथ झगड़ा हो गया था जो कथित तौर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 15, 2018 09:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).