देश

बेंगलुरु: साइ के कबड्डी कोच ने होटल में की खुदकुशी, नाबालिग लड़की ने लगाया था छेड़छाड़ का आरोप

भारतीय खेल संस्था (साइ) के प्रशिक्षण केन्द्र में लड़की से कथित तौर पर छेड़छाड़ के आरोपी कोच ने यहां होटल के कमरे में आत्महत्या कर ली. दवांगेरे के पुलिस अधीक्षक आर चेतन ने मंगलवार को बताया, ‘‘ साइ के बेंगलुरु केंद्र में वरिष्ठ कोच रूद्राप्पा वी होसमानी ने सोमवार को हरिहारा स्थित एक होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

बेंगलुरु: साइ के कबड्डी कोच ने होटल में की खुदकुशी, नाबालिग लड़की ने लगाया था छेड़छाड़ का आरोप
प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो)

बेंगलुरु: भारतीय खेल संस्था (साइ) के प्रशिक्षण केन्द्र में लड़की से कथित तौर पर छेड़छाड़ के आरोपी कोच ने यहां होटल के कमरे में आत्महत्या कर ली. दवांगेरे के पुलिस अधीक्षक आर चेतन ने मंगलवार को बताया, ‘‘ साइ के बेंगलुरु केंद्र में वरिष्ठ कोच रूद्राप्पा वी होसमानी ने सोमवार को हरिहारा स्थित एक होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उन पर छेड़छाड़ का आरोप लगा था.’’

पुलिस के मुताबिक होसामनी 13 अक्टूबर को होटल में आये थे और लंबे समय तक बाहर नहीं निकले जिसके बाद वहां के कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.

यह भी पढ़े: यूपी: एसडीएम ने होमगार्ड की राइफल से गोली मारकर की आत्महत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी

उन्होंने कहा कि जब कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो होसमानी का शरीर लटका हुआ था. इस कोच पर नौ अक्टूबर को लड़कियों के ड्रेसिंग रूम में छेड़छाड़ करने का आरोप लगा था.

लड़की ने इसकी सूचना अपने अभिभावकों को दी जिसके बाद साइ के अधिकारियों को इसकी सूचना दी गयी.अंतरिक जांच के बाद होसमानी को निलंबित कर दिया और इस शिकायत के आधार पर उनके खिलाफ पोस्को धारा के तहत मामला दर्ज किया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 16, 2018 07:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).