विदेश

क्रीमिया: कॉलेज में विस्फोट, 10 छात्रों की मौत और 50 जख्मी

रूस के अधिकार वाले क्रीमिया के एक कॉलेज में बुधवार को हुए एक विस्फोट में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 50 अन्य घायल हो गए.

क्रीमिया: कॉलेज में विस्फोट, 10 छात्रों की मौत और 50 जख्मी
क्रीमिया कॉलेज में विस्फोट (Photo Credit: Twitter)

मॉस्को: रूस के अधिकार वाले क्रीमिया के एक कॉलेज में बुधवार को हुए एक विस्फोट में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 50 अन्य घायल हो गए. समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, रूसी सरकार के प्रवक्ता दमित्री पेसकोव ने कहा कि आतंकवाद रोधी अधिकारी विस्फोट के कारणों की जांच कर रहे हैं. यह विस्फोट क्रीमिया के केर्च शहर में हुआ.

घटनास्थल से प्राप्त प्रारंभिक रपट में इसकी वजह गैस विस्फोट को माना जा रहा है. रूसी मीडिया ने कहा कि मृतकों में सभी छात्र हैं और करीब 30 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. केर्च रूस से सटे क्रीमिया प्रायद्वीप के करीब स्थित है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2018 05:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).