देश

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018: प्रथम चरण के वोटिंग के लिए अधिसूचना जारी, आज किसी भी उम्मीदवार ने नहीं भरा पर्चा

छत्तीसगढ़ में विधानसभा निर्वाचन के पहले चरण के लिए आज अधिसूचना जारी कर दी गई तथा इसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया की भी शुरूआत हो गई. नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के पहले दिन 18 विधान सभा सीटों के लिए किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018: प्रथम चरण के वोटिंग के लिए अधिसूचना जारी, आज किसी भी उम्मीदवार ने नहीं भरा पर्चा
प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो )

रायपुर: छत्तीसगढ़ में विधानसभा निर्वाचन के पहले चरण के लिए आज अधिसूचना जारी कर दी गई तथा इसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया की भी शुरूआत हो गई. नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के पहले दिन 18 विधान सभा सीटों के लिए किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया. आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा निर्वाचन के पहले चरण के लिए आज अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया की शुरूआत हो गई। पहले दिन 18 विधानसभा सीटों के लिए किसी भी प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल नहीं किया है.

इसमें से बस्तर संभाग की 12 सीटों के लिए तथा राजनांदगांव जिले की छह सीटों के लिए नामांकन दाखिल किया जाना है. अधिकारियों ने बताया कि राज्य में दो चरणों में हो रहे निर्वाचन के पहले चरण की 18 सीटों के लिए 23 अक्टूबर तक नामांकन भरे जा सकते हैं. 24 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी तथा प्रत्याशी 26 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। प्रथम चरण के लिए 12 नवंबर को मतदान होगा जबकि दोनों चरणों के लिए मतगणना 11 दिसंबर को होगी. प्रथम चरण के निर्वाचन में, संबंधित विधानसभा क्षेत्र के कुल 31 लाख 79 हजार 520 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे. यह भी पढ़े: छतीसगढ़ के BSP नेता का बड़ा दावा, कहा- हमारे बिना नहीं बनेगी कोई सरकार

शतप्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए चार हजार 336 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इस चरण में 16 लाख 21 हजार 839 महिला, 15 लाख 57 हजार 592 पुरूष तथा 89 अन्य मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे. अधिकारियों ने बताया कि प्रथम चरण में बस्तर संभाग के सुकमा जिले के कोंटा विधानसभा सीट, बीजापुर जिले के बीजापुर, दंतेवाड़ा जिले के दंतेवाड़ा, बस्तर जिले के चित्रकोट,बस्तर और जगदलपुर, नारायणपुर जिले के नारायणपुर, कोण्डागांव जिले के केशकाल और कोण्डागांव, कांकेर जिले के अंतागढ़, भानुप्रतापुर और कांकेर तथा राजनांदगांव जिले के खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी और मोहला-मानपुर विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा. यह भी पढ़े: चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, वोर्टर ID से जोड़ा जाएगा आधार

पहले चरण में जिन 18 सीटों पर मतदान होगा उनमें से 12 सीट अनसूचित जनजाति के लिए तथा एक सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। राज्य में वर्ष 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में बस्तर क्षेत्र के कुल 12 विधानसभा सीटों में से आठ सीटों पर कांग्रेस को तथा चार सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी. वहीं राजनांदगांव के छह सीटों में से चार सीटों पर कांग्रेस तथा दो सीटों पर भाजपा जीती थी। इस तरह पहले चरण में होने वाले 18 सीटों में से कांग्रेस के पास 12 तथा भाजपा के पास छह सीटें है। इन सीटों में से राजनांदगांव सीट से मुख्यमंत्री रमन सिंह विधायक हैं। तथा इस वर्ष भी वह इस सीट से चुनाव लड़ सकते हैं. यह भी पढ़े: राजस्थान में रोड शो के बाद बोले राहुल गांधी- सरकार बनी तो ‘मेड इन धौलपुर’ मोबाइल बनवाएंगे

वहीं नारायणपुर सीट से स्कूल शिक्षा मंत्री केदार कश्यप और बीजापुर सीट से वन मंत्री महेश गागड़ा विधायक हैं. राज्य की दोनों प्रमुख पार्टियां भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने अभी तक उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं की है। छत्तीसगढ़ में दो चरणों में निर्वाचन कार्य संपन्न होगा। प्रथम चरण में 12 नवंबर को 18 विधानसभा क्षेत्रों में तथा दूसरे चरण में 20 नवंबर को शेष 72 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा। राज्य में वर्ष 2013 में हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 90 सीटों में से 49 सीटों पर तथा कांग्रेस को 39 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं एक एक सीटों पर बसपा और निर्दलीय विधायक हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 16, 2018 08:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).