नीरव मोदी की गिरफ्तारी बाद पीएनबी के शेयरों में 4 फीसदी उछाल
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, नीरव मोदी को लंदन में गिरफ्तार किया गया है। देश से भागने के एक साल से अधिक समय बाद भगोड़े हीरा कारोबारी की गिरफ्तारी हुई है। लंदन वेस्टनिमिंस्टर कोर्ट द्वारा नीरव मोदी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी होने के सात दिनों बाद यूके पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।