वॉशिंगटन: मियामी में नए स्टेडियम को लेकर रोजर फेडरर ने दी मिली-जुली प्रतिक्रिया
तीन बार मियामी ओपन खिताब जीत चुके स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर (Roger Federer) ने टूर्नामेंट के लिए तैयार किए गए नए स्टेडियम को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है....
वॉशिंगटन: तीन बार मियामी ओपन खिताब जीत चुके स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर (Roger Federer) ने टूर्नामेंट के लिए तैयार किए गए नए स्टेडियम को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है. मियामी ओपन पहले की बिस्केन में स्थित क्रानडोन पार्क में आयोजित होता था, लेकिन इस वर्ष से यह टूर्नामेंट मियामी गार्डन्स में बने हार्ड रॉक स्टेडियम में खेला जाएगा.
समाचार एजेंसी एफे ने मंगलवार को फेडरर के हवाले से बताया, "मैं यह सब समझता हूं, लेकिन मैं यह भी जानता हूं कि यह एक बड़ा टूर्नामेंट है जिसका गौरवशाली इतिहास है. हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि इस सर्किट में पांचवां सबसे महत्वपूर्ण टूर्नामेंट माना जाता है, केवल चार ग्रैंड स्लैम ही इससे ऊपर है." 20 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता ने इस टूर्नामेंट में खेले ऐतिहासिक मैचों को भी याद किया.
यह भी पढ़ें: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने टेनिस स्टार रोजर फेडरर से की मुलाकात, देखें तस्वीरें
फेडरर ने कहा, "जब मैं इस टूर्नामेंट में खेलने आया था तब से अबतक बहुत समय बीत गया है. यहां मैने कई दमदार मुकाबले खेले हैं. मुझे याद है कि मैं यहां 1998 में आया था. मैंने जूनियर खिताब जीतने के सेमीफाइनल में डेविड नलबंदियान और फाइनल में गुर्लिमो कोरिया को मात दी थी जो विश्व नंबर-1 रैंकिंग के हिसाब से भी बहुत महत्वपूर्ण थी."
फेडरर ने कहा, "जाहिर तौर पर इस बदलाव को लेकर मेरे मन में मिश्रित भावनाएं हैं, लेकिन मैं आशा करता हूं कि इस सब से चीजें बेहतर होंगी. मैं इस बदलाव के पीछे का कारण भी समझता हूं, यह बदलाव मौजूदा समय के अनुकूल होने के लिए किया गया है. हालांकि, मैं पहले वाली जगह को भी याद करता हूं."
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 20, 2019 03:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

