देश

लोकसभा चुनाव 2019: आप प्रवक्ता ने दिया बयान, कांग्रेस के पास जीतने का कोई मौका नहीं

आम आदमी पार्टी (Aam Adami Party) ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) 2019 के चुनाव में विभिन्न राज्यों में सीट बंटवारे के इच्छुक नहीं हैं, क्योंकि वे मानते हैं कि उनके पास लोकसभा चुनाव जीतने का कोई मौका नहीं है...

लोकसभा चुनाव 2019: आप प्रवक्ता ने दिया बयान, कांग्रेस के पास जीतने का कोई मौका नहीं
मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल (Image: PTI/File)

नई दिल्ली:  आम आदमी पार्टी (Aam Adami Party) ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) 2019 के चुनाव में विभिन्न राज्यों में सीट बंटवारे के इच्छुक नहीं हैं, क्योंकि वे मानते हैं कि उनके पास लोकसभा चुनाव जीतने का कोई मौका नहीं है और उनकी नजरें 2024 के चुनाव पर है. आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने ट्वीट किया, "आरजी (राहुल गांधी) का मानना है कि 2019 में उनके लिए कोई अवसर नहीं है. उनकी नजरें 2024 पर हैं. सीट साझेदारी आरजी के 2024 के सपने को कमजोर करेगी."

उन्होंने कहा कि बीजेपी के रणनीतिकारों ने मीडिया से 2019 चुनाव को 'मोदी बनाम आरजी' की लड़ाई बनाने को कहा है. भारद्वाज ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अन्य पार्टियों के साथ सीट बंटवारे के लिए इच्छुक नहीं है, चाहे वह पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार या दिल्ली हो.

यह भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री पर कसा तंज, कहा- अगर आप चाहते हैं आपके बच्चे चौकीदार बनें तो मोदी को वोट दें

आप नेता ने कहा कि यह रवैया महागठबंधन के विचार के खिलाफ है, जिसकी योजना बीजेपी के खिलाफ हर निर्वाचन क्षेत्र में एक उम्मीदवार खड़ा करने की है, ताकि बीजेपी विरोधी वोटों का बंटवारा नहीं हो.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 20, 2019 04:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).