बॉलीवुड

वरुण धवन और नोरा फतेही के बीच हुआ डांस का मुकाबला, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ विडियो

अपने ट्वर्किंग वीडियो से फैंस को लुभाने के बाद अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) और 'स्ट्रीट डांसर 3डी' (StreetDance 3D) की उनकी सह-कलाकार नोरा फतेही (Nora Fatehi) के बीच नोरा के हिट गीत 'दिलबर' (Dilbar) पर डांस का मुकाबला हुआ...

वरुण धवन और नोरा फतेही के बीच हुआ डांस का मुकाबला, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ विडियो
नोरा फतेही और वरुण धवन (Photo Credit- YouTube)

मुंबई: अपने ट्वर्किंग वीडियो से फैंस को लुभाने के बाद अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) और 'स्ट्रीट डांसर 3डी' (StreetDance 3D) की उनकी सह-कलाकार नोरा फतेही (Nora Fatehi) के बीच नोरा के हिट गीत 'दिलबर' (Dilbar) पर डांस का मुकाबला हुआ. वायरल हुए इस वीडियो में वरुण और नोरा 'दिलबर' की धुनों पर थिरकते नजर आ रहे हैं, जो जॉन अब्राहम अभिनीत 2018 की फिल्म 'सत्यमेव जयते' में नोरा पर फिल्माया गया है.

'दिलबर' 1999 की फिल्म 'सिर्फ तुम' के इसी नाम के गीत का रीमेक है. वीडियो की शुरुआत में नोरा बेली डांस करती नजर आ रही हैं. वरुण उनके बाद आते हैं और वह भी नोरा का मुकाबला करते हुए अपना डांस कौशल दिखाते नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें : वरुण धवन ने किया खुलासा, कहा- दीपिका और रणवीर मेरे गोद लिए हुए माता-पिता

'स्ट्रीट डांसर 3डी' एक डांस ड्रामा है जिसका निर्देशन रेमो डीसूजा (Remo D'Souza) कर रहे हैं. फिल्म में श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor), प्रभुदेवा (Prabhu Deva) और अपारशक्ति खुराना (Aparshakti Khurana) भी हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 20, 2019 12:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).