देश

Lok Sabha Election 2019: सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश सरकार की गिनाई उपलब्धियां

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने बुधवार को ट्वीट कर अपनी सरकार की उपलब्धियों का बखान किया है....

Lok Sabha Election 2019: सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश सरकार की गिनाई उपलब्धियां
योगी आदित्यनाथ (Photo Credit: ANI)

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने बुधवार को ट्वीट कर अपनी सरकार की उपलब्धियों का बखान किया है. उन्होंने ट्वीट किया, "शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सफर हो रहा आसान. विकास के उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) गढ़ रहा नए प्रतिमान. विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद का जयघोष है बुलंद, लोक कल्याण का बीड़ा उठा निकल पड़ा है एक संत. अब ये परिवर्तन नहीं थमेगा. नए सफर पर उत्तर प्रदेश. उत्तर प्रदेश 74 पार फिर एक बार मोदी सरकार."

गौरतलब है कि इस बार लोकसभा चुनाव में सत्तारूढ़ दल और विपक्ष ट्विटर के माध्यम से प्रचार में लगे है. सपा और बसपा प्रमुख लगातार केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साध रहे हैं. आपको बता दें कि मंगलवार को उत्तर प्रदेश में बीजेपी सरकार के दो साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने मंगलवार को अपना लेखा-जोखा प्रस्तुत किया था.

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2019: योगी आदित्यनाथ ने दिया बयान, हमारी सरकार में एक भी नहीं हुए दंगे

उसी दौरान उन्होंने बीजेपी के प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा था कि सपा-बसपा (SP-BSP) के कार्यकाल में लगातार दंगे होते थे, लेकिन बीजेपी के 24 महीने के कार्यकाल में कोई दंगा नहीं हुआ था.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 20, 2019 03:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).