बालाकोट के नाम पर वोट मांगने पर पीएम मोदी के खिलाफ सीपीएम ने चुनाव आयोग से की शिकायत
निर्वाचन आयोग को भेजे पत्र में वरिष्ठ माकपा नेता नीलोत्पल बसु ने कहा कि इस तरह के बयान चुनाव पूर्व माहौल को दूषित कर रहे हैं, जो बहुत तेजी से ध्रुवीकरण की तरफ जा रहा है, इसलिए आयोग को पूरी सख्ती से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए.