देश

विद्या बालन ने पूर्व प्रधामंत्री इंदिरा गांधी पर बन रही वेब सीरीज में आने की जताई इच्छा

अभिनेत्री विद्या बालन (Vidya Balan) ने कहा कि वह देश की एकमात्र महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) पर बन रहे वेब सीरीज में काम करने का मौका पाने की कोशिश में लगी हैं...

विद्या बालन ने पूर्व प्रधामंत्री इंदिरा गांधी पर बन रही वेब सीरीज में आने की जताई इच्छा
विद्या बालन और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (Photo Credit- Instagram)

मुंबई:  अभिनेत्री विद्या बालन (Vidya Balan) ने कहा कि वह देश की एकमात्र महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) पर बन रहे वेब सीरीज में काम करने का मौका पाने की कोशिश में लगी हैं.विद्या यहां मंगलवार को फिल्म क्रिटिक्स गिल्ड एंड मोशन कंटेन ग्रुप की पहल पर क्रिटिक्स च्वाइस फिल्म अवार्ड के पहले संस्करण के लिए नामित नामों की घोषणा के मौके पर मीडिया से मुखातिब हुईं.

बताया जा रहा है कि इस वेब सीरीज का निर्माण उनके पति सिद्धार्थ रॉय कपूर करेंगे. विद्या ने कहा, "मैं इंदिरा गांधी के जीवन पर बन रहे वेब सीरीज में काम का मौका पाने की कोशिश में लगी हूं. अभी तो मैं कोशिश ही कर रही हूं, देखिए आगे क्या होता है."

यह भी पढ़ें: फिल्म अभिनेत्री विद्या बालन बोली, श्रीदेवी की बायोपिक करना पसंद करेंगी

उन्होंने कहा, "मैं महसूस कर रही हूं कि किसी वेब सीरीज में जुड़ने पर काफी काम करना पड़ता है. एक फिल्म की तुलना में वेब सीरीज में काम करते हुए बहुत से लोग इससे खुद को जोड़ते हैं. इसलिए इसमें काफी समय भी लगता है."

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2019 09:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).