French Open 2019: राफेल नडाल ने डोमिनिक थीम को हराते हुए 12वीं बार जीता फ्रेंच ओपन का खिताब
वर्ल्ड नंबर-2 स्पेन के राफेल नडाल ने यहां रविवार को साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन के फाइनल में प्रतिभाशाली डोमिनिक थीम को मात दी। अपने करियर में 12वीं बार फ्रेंच ओपन का खिताब जीतने के लिए नडाल ने आस्ट्रिया के खिलाड़ी को 6-3, 5-7, 6-1, 6-1 से हराया।