सीएम कमलनाथ का बड़ा फैसला, दक्षिण कोरिया की तर्ज पर पढ़ेंगे मध्यप्रदेश के बच्चे
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक मास्टर स्ट्रोक के तहत बड़े बदलाव की तैयारी कर ली है. अब राज्य में ऐसी शिक्षा पर बल दिया जाने वाला है जो बच्चों के रचनात्मक व कौशल विकास को सुनिश्चित कर उन्हें रोजगार के अवसर मुहैया कराने में सक्षम हो. राज्य सरकार शिक्षा के जरिए बच्चों की रचनात्मकता को निखारने की तैयारी में हैं, जिसके लिए दक्षिण कोरिया के शिक्षा मॉडल का अध्ययन किया गया है.