गिरिराज सिंह को बिहार का अगला मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं बीजेपी कार्यकर्ता
बीजेपी कार्यकर्ता और समर्थक केंद्रीय मंत्री और पार्टी के नेता गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) को बिहार के अगले मुख्यमंत्री के रूप में चाहते हैं.
पटना : बीजेपी कार्यकर्ता और समर्थक केंद्रीय मंत्री और पार्टी के नेता गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) को बिहार के अगले मुख्यमंत्री के रूप में चाहते हैं. लोकसभा चुनाव के बाद रविवार को पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय पहुंचने के बाद सिंह के हजारों समर्थकों ने 'ऐसा ही हो हमारा सीएम' और 'अगला मुख्यमंत्री कैसा हो, गिरिराज सिंह जैसा हो' के नारे लगाए.
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक नेता ने बेगूसराय में कहा, "पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक उन्हें (सिंह) बिहार के अगले मुख्यमंत्री के रूप में चाहते हैं."
यह भी पढ़ें : बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह के बिगड़े बोल, ममता बनर्जी को बताया किम जोंग उन
इसे वर्तमान मुख्यमंत्री और जनता दल-यूनाइटेड (Janata Dal -United) के अध्यक्ष नीतीश कुमार के लिए अगले साल होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव से पहले एक चेतावनी के तौर पर देखा जा सकता है. हाल ही में सिंह ने नीतीश कुमार और लोक जनशक्ति पार्टी (Lok Janshakti Party) प्रमुख व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को इफ्तार पार्टी का आयोजन करने को लेकर निशाने पर लिया था. नीतीश कुमार का जद (यू) और पासवान की लोजपा, भाजपा के सहयोगी दल हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2019 04:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

