यहां एक व्यक्ति और उसकी तीन बेटियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर आत्महत्या करने की अनुमति मांगी है क्योंकि उन्हें पीने के लिए एक बूंद भी पानी नहीं मिल रहा है.
पूर्व कांग्रेस (Congress) नेता तथा महाराष्ट्र (Maharashtra) में नेता प्रतिपक्ष रह चुके राधाकृष्णा विखे-पाटिल (Radhakrishna Vikhe Patil) रविवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) के मंत्रीमंडल में शामिल हो गए.
परिवार के साथ सैर करने निकले एक प्रवासी भारतीय की दुबई के जुमेराह बीच पर डूबने से मौत हो गई. मीडिया ने रविवार को यह जानकारी दी.
उत्तर प्रदेश में एक अजीबोगरीब वाकया समाना आया है. योगी आदित्यनाथ सरकार को बर्खास्त करने की मांग करने पर पीएसी (प्रोविंशियल आर्म्ड कॉन्स्टेब्युलरी) के एक कांस्टेबल को बर्खास्त कर दिया गया है.
राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को हुई हल्की बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है और यहां का न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो कि मौसम का औसत तापमान है.
बिहार में लू के कारण पिछले 24 घंटों में कम से कम 45 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक अस्पताल में भर्ती हैं. औरंगाबाद, गया और नवादा जिलों में लू लगने के कारण ये मौतें हुई हैं.
यहां एक बस में कई घंटों तक बंद रहने के बाद छह वर्षीय भारतीय बच्चे की मौत हो गई. मीडिया रिपोर्ट्स ने रविवार को यह जानकारी दी.
पाकिस्तान की एक अदालत ने मानसिक रूप से बीमार एक दोषी को 18 जून को फांसी देने का आदेश दिया है. एक मानवाधिकार कानून कंपनी ने यह जानकारी दी है.
रेस्टोरेंट चेन सोडा बॉटल ओपनर वाला की ओर से मुंबई के बहुचर्चित डब्बावालों यानी रोजाना लोगों तक टिफिन बॉक्स पहुंचाने वालों पर एक स्पेशल कॉमिक बुक 'डब्बावाला' बनाई गई है.
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) रविवार को अयोध्या पहुंच गए. वे आज अपने सांसदों के साथ रामलला के दर्शन करेंगे.
आगामी फिल्म 'आर्टिकल 15' (Article 15) 28 जून को रिलीज होने के लिए तैयार है और इसके निर्माता इसकी स्क्रीनिंग देश के ग्रामीण हिस्सों में करने की योजना बना रहे हैं,
गुरुग्राम के डीएलएफ फेस-1 मुहल्ले में स्पेन की 23 वर्षीय एक युवती के साथ उसके फेसबुक मित्र ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया.
निर्वाचन आयोग ने शनिवार को छह राज्यसभा सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा की. ये सीटें मौजूदा सदस्यों के लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के लिए अप्रैल-मई 2019 में निर्वाचित होने के कारण रिक्त हुई हैं.
सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में दो कार बम विस्फोटों में कम से कम 10 लोग मारे गए जबकि 26 अन्य घायल हो गए.
आईसीसी विश्व कप-2019 में भारत और पाकिस्तान का मैच रविवार को मैनचेस्टर में खेला जाएगा और पुलिस के अनुमान के मुताबिक इस मैच को लेकर दिल्ली एनसीआर में सट्टा बाजार 100 करोड़ के पार चला गया है.
बारिश की आशंका मुख्यतया दोपहर दो बजे के बाद जताई गई है. दोपहर में 1.6 मिलीमीटर बारिश हो सकती है और यहां का अधिकतम तापमान 15 से 18 डिग्री सेल्सियस तक बना रहेगा.
पेट्रोल और डीजल के दाम घटने का सिलसिला लगातार चौथे दिन रविवार को भी जारी रहा. तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल के भाव में फिर से छह पैसे जबकि डीजल के भाव में नौ से दस पैसे प्रति लीटर की कटौती की है.
भारतीय क्रिकेट टीम विश्व कप-2019 के महामुकाबले में आज यहां ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान का सामना करेगी.
विभिन्न हलकों से आलोचना के बाद पश्चिमी रेलवे (डब्ल्यूआर) ने शनिवार को इंदौर से चलनेवाली ट्रेनों में सिर और पांव मालिश की सुविधा मुहैया कराने का अपना विचित्र प्रस्ताव रद्द कर दिया है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.
पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि उनका मुल्क 'समानता के आधार' और 'गरिमापूर्ण तरीके' से भारत के साथ वार्ता चाहता है. पाकिस्तान ने कहा है कि अब नई दिल्ली को यह तय करना है कि वह इस्लामाबाद के साथ मुद्दों को सुलझाना चाहती है या नहीं.