देश

बिहार : लू से 24 घंटे में 45 की मौत, 100 से अधिक अस्पताल में भर्ती

बिहार में लू के कारण पिछले 24 घंटों में कम से कम 45 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक अस्पताल में भर्ती हैं. औरंगाबाद, गया और नवादा जिलों में लू लगने के कारण ये मौतें हुई हैं.

बिहार : लू से 24 घंटे में 45 की मौत, 100 से अधिक अस्पताल में भर्ती
प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो)

पटना : बिहार में लू के कारण पिछले 24 घंटों में कम से कम 45 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक अस्पताल में भर्ती हैं. औरंगाबाद, गया और नवादा जिलों में लू लगने के कारण ये मौतें हुई हैं.

गया और पटना का शनिवार को तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया. औरंगाबाद के सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने शनिवार देर रात तक लू के कारण 27 लोगों की मौत होने की पुष्टि की.

उन्होंने कहा, "विभिन्न अस्पतालों में दर्जनों लोगों का इलाज चल रहा है." गया के जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने 14 लोगों की मौत होने की पुष्टि की, जबकि एक अन्य जिला अधिकारी ने नवादा में पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है. दोनों जिलों में लू प्रभावित 60 से अधिक लोगों का इलाज किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव 2019: बिहार में लालू प्रसाद की पार्टी RJD का सूपड़ा साफ, अब बदलनी होगी जातिवाद की रणनीति!

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इन मौतों पर दुख व्यक्त किया है और पीड़ितों के परिजनों को 4 लाख रुपया का मुआवजा देने की घोषणा की है. सरकार ने मृतकों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर लू को लेकर चेतावनी भी जारी की है और लोगों को दिन के समय बाहर जाने पर अपना ध्यान रखने की सलाह दी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2019 11:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).