शनिवार, अक्टूबर 24, 2026 लाइव ब्रेकिंग न्यूज़:
New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड | New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड | New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट |
देश

चलती ट्रेन में नहीं मिलेगा सिर और पैर के मसाज का आनंद, रेलवें ने रद्द किया प्रस्ताव

विभिन्न हलकों से आलोचना के बाद पश्चिमी रेलवे (डब्ल्यूआर) ने शनिवार को इंदौर से चलनेवाली ट्रेनों में सिर और पांव मालिश की सुविधा मुहैया कराने का अपना विचित्र प्रस्ताव रद्द कर दिया है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

चलती ट्रेन में नहीं मिलेगा सिर और पैर के मसाज का आनंद, रेलवें ने रद्द किया प्रस्ताव
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: File Photo)

मुंबई: विभिन्न हलकों से आलोचना के बाद पश्चिमी रेलवे (डब्ल्यूआर) ने शनिवार को इंदौर से चलनेवाली ट्रेनों में सिर और पांव मालिश की सुविधा मुहैया कराने का अपना विचित्र प्रस्ताव रद्द कर दिया है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

डब्ल्यूआर के मुख्य प्रवक्ता रविंदर भाकर ने कहा कि सिर और पांव मालिश सेवा की शुरुआत रतलाम खंड द्वारा की गई है.

भाकर ने कहा, "जैसे ही इस सेवा की जानकारी उच्च अधिकारियों को मिली, यह फैसला किया गया है कि रेलगाड़ियों में मालिश सेवा के इस प्रस्ताव को वापस ले लिया जाए."

यह भी पढ़ें- इंदौर से जाने वाली 39 ट्रेनों में अब सिर और पैरों की कराएं मालिश, 100 रुपये प्रति यात्री उपलब्ध होगी सेवा

यात्री सुविधाओं में सुधार के लिए कई अन्य प्रस्ताव दिए गए हैं, जिन पर अब डब्ल्यूआर मालिश सेवा के बदले क्या किया जाए, इस पर विचार कर रहा है.

जिन ट्रेनों में यह सेवा प्रदान की जाने वाली थी उनमें मालवा एक्सप्रेस, इंदौर-लिंगमपल्लीहमसफर एक्सप्रेस, अवंतिका एक्सप्रेस, इंदौर-वेरावल महामना एक्सप्रेस, क्षिप्रा एक्सप्रेस, नर्मदा एक्सप्रेस, अहिल्या नगरी एक्सप्रेस, पंचवली एक्सप्रेस, इंदौर-पुणे एक्सप्रेस शामिल थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2019 09:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

Google News Telegram Bot
Close
Latestly whatsapp channel