बॉलीवुड

'आर्टिकल 15' के निर्माता अनुभव सिन्हा फिल्म को ग्रामीण भारत तक पहुंचाना चाहते हैं

आगामी फिल्म 'आर्टिकल 15' (Article 15) 28 जून को रिलीज होने के लिए तैयार है और इसके निर्माता इसकी स्क्रीनिंग देश के ग्रामीण हिस्सों में करने की योजना बना रहे हैं,

'आर्टिकल 15' के निर्माता अनुभव सिन्हा फिल्म को ग्रामीण भारत तक पहुंचाना चाहते हैं
फिल्म 'आर्टिकल 15' (Photo Credits : IANS)

मुंबई : आगामी फिल्म 'आर्टिकल 15' (Article 15) 28 जून को रिलीज होने के लिए तैयार है और इसके निर्माता अनुभव सिन्हा इसकी स्क्रीनिंग देश के ग्रामीण हिस्सों में करने की योजना बना रहे हैं, जहां जाति आधारित सामाजिक भेदभाव अभी भी प्रचलित है. फिल्म के मुख्य अभिनेता आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) ने शनिवार को मीडिया को बताया, "फिल्म बनाने का एक कारण यह भी रहा है कि हम ग्रामीण भारत तक पहुंचना चाहते हैं, उन जगहों तक पहुंचना चाहते हैं जहां अभी भी जाति के आधार पर भेदभाव होता है.

अगर हम एक आर्ट हाउस फिल्म बनाते हैं और अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सवों में जाते हैं तो हम सिर्फ उन्हीं दर्शकों तक पहुंच पाएंगे जो पहले से ही भेदभाव के बारे में जानते हैं." उन्होंने कहा, "लेकिन अगर हम ग्रामीण लोगों तक पहुंचते हैं तो हम उनकी सोच में बदलाव ला सकते हैं."

यह भी पढ़ें : फिल्म ‘आर्टिकल 15’ में आयुष्मान खुराना का सपना हुआ पूरा

निर्देशक अनुभव सिन्हा ने कहा, "हम मोबाइल स्क्रीनिंग करने की योजना बना रहे हैं. फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग से हर किसी की इस तक पहुंच होगी." फिल्म में आयुष्मान एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं जो दो दलित लड़कियों के दुष्कर्म व हत्या मामले की जांच करने के लिए एक गांव में जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2019 10:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).