97 वर्ष की उम्र में अपनी जिंदादिली से फिल्म जगत के लोगों को चौंकाते आ रहे एक्टर चंद्रशेखर जी.वैद्य
बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता व फिल्मकार चंद्रशेखर जी.वैद्य आज 97 की उम्र में भी अपने परिवार की चारों पीढ़ियों, दोस्तों, प्रशंसकों और फिल्म जगत के लोगों को अपनी जिंदादिली से चौंकाते आ रहे हैं. फिल्म जगत में उनका योगदान काफी बड़ा है और इस बात का सबूत उनके कमरे में सजे तमाम पुरस्कार, सम्मान और प्रमाणपत्र हैं.