क्रिकेट

India vs West Indies 2nd T20I 2019: बारिश के कारण भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच में पड़ा खलल

भारत और वेस्टइंडीज के बीच रविवार को यहां सेंट्रल ब्रोवार्ड रिजनल पार्क स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टी-20 मैच का खेल खराब मौसम के कारण रोक दिया गया है. भारत ने पांच विकेट पर 167 रन बनाए थे. वेस्टइंडीज ने इसके जवाब में खेल रोके जाने के समय तक 15.3 ओवर में चार विकेट पर 98 रन बना लिए थे.

India vs West Indies 2nd T20I 2019: बारिश के कारण भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच में पड़ा खलल
भारत बनाम वेस्टइंडीज (Photo Credits: IANS)

India vs West Indies 2nd T20I 2019: भारत और वेस्टइंडीज के बीच रविवार को यहां सेंट्रल ब्रोवार्ड रिजनल पार्क स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टी-20 मैच का खेल खराब मौसम के कारण रोक दिया गया है. भारत ने पांच विकेट पर 167 रन बनाए थे. वेस्टइंडीज ने इसके जवाब में खेल रोके जाने के समय तक 15.3 ओवर में चार विकेट पर 98 रन बना लिए थे.

वेस्टइंडीज को अभी मैच जीतने के लिए 27 गेंदों पर 70 रन और बनाने हैं. केरन पोलार्ड आठ गेंदों पर एक चौके की मदद से आठ रन और शिमरन हेटमेयर चार गेंदों पर एक चौके के सहारे छह रन बनाकर क्रीज पर हैं.

यह भी पढ़ें- Ind vs WI 1st T20I 2019: पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 4 विकेट से दी मात

डकवर्थ लुईस नियम के तहत इस समय तक वेस्टइंडीज को 120 रन बनाने थे, लेकिन वह इससे दूर है. भारत अभी मैच में आगे हैं और अब अगर यहां से खेल नहीं भी होता है तो भारत तो डकवर्थ लुईस नियम के तहत भारत को विजेता घोषित किया जाएगा. ऐसे में भारत तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले लेगा.

भारत की ओर से क्रुणाल पांड्या ने अब तक दो और वाशिंगटन सुंदर तथा भुवनेश्वर कुमार को एक-एक विकेट मिला है

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2019 11:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).