मध्यप्रदेश: त्योहारों के बीच बच्चा चोरी के कारण बढ़ी मॉब लिचिंग, चिंता में पड़ी पुलिस
त्योहारों का मौसम और बच्चा चोर गिरोह की उड़ती अफवाहों के कारण बढ़ी मॉब लिचिंग की घटनाओं ने पुलिस की चिंताएं बढ़ा दी हैं. आगामी दिनों में नागपंचमी, रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस, कावड़ यात्रा एवं ईद जैसे प्रमुख त्योहार हैं, जिसके कारण पुलिस की चिंताएं बढ़ी हुई हैं. सोशल मीडिया पर पुरानी घटनाओं को जोड़कर और फेक मैसेज बनाकर अफवाहें फैलाई जा रही हैं.