देश

सीबीआई ने उत्तर प्रदेश में आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के आवास समेत दर्जन भर स्थानों पर की छापेमारी

भारतीय जनता पार्टी से निकाले गए उन्नाव दुष्कर्म मामले के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर से पूछताछ करने के अगले दिन रविवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो ने कहा कि उसने कुलदीप और अन्य आरोपियों के आवासों समेत उत्तर प्रदेश के चार जिलों में दर्जनभर स्थानों पर छापे मारे.

सीबीआई ने उत्तर प्रदेश में आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के आवास समेत दर्जन भर स्थानों पर की छापेमारी
आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर (Photo Credits : IANS)

लखनऊ/नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) से निकाले गए उन्नाव दुष्कर्म मामले के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर से पूछताछ करने के अगले दिन रविवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कहा कि उसने कुलदीप और अन्य आरोपियों के आवासों समेत उत्तर प्रदेश के चार जिलों में दर्जनभर स्थानों पर छापे मारे.

सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दिल्ली में आईएएनएस से कहा, "सीबीआई लखनऊ, उन्नाव, बांदा और फतेहपुर में मामले के आरोपी और अन्य लोगों के परिसरों पर छापे मार रही है."

यह भी पढ़ें : केरल हाई कोर्ट ने युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता की हत्या के सिलसिले में सीबीआई जांच के एकल पीठ के आदेश को किया खारिज

सीबीआई टीम ने शनिवार को सीतापुर जेल में सेंगर से पूछताछ की. सेंगर यहां लगभग एक साल से बंद है. लखनऊ में सीबीआई के सूत्रों ने कहा कि एजेंसी ने सेंगर से जेल में मिलने वाले लोगों की भी जानकारी ली है.

पिछले महीने 28 जुलाई को हुई सड़क दुर्घटना के बाद बीजेपी ने सेंगर को पार्टी से निकाल दिया था. दुर्घटना में उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता और उनके वकील गंभीर रूप से घायल हो गए थे और पीड़िता की दो रिश्तेदारों की मौत हो गई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2019 02:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).