पाक क्रिकेट कोच आर्थर की बोर्ड को सलाह, कहा- सरफराज को कप्तानी से हटाओ
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच मिकी आर्थर ने सरफराज अहमद को कप्तानी से बर्खास्त करने का सुझाव दिया है. आर्थर ने दो अगस्त को हुई पीसीबी क्रिकेट समिति की बैठक में अपने कार्यकाल को आगे बढ़ाने की मांग की थी. इससे पहले, सरफराज, मुख्य चयनकर्ता इंजमाम उल हक और कोच आर्थर टीम के पिछले चार साल के प्रदर्शन का लेखा जोखा लेकर पीसीबी की क्रिकेट समिति के समक्ष पेश हुए थे.