देश

आंध्र प्रदेश: छात्रावास के शौचालय में मिला 8 वर्षीय छात्र का खून से लथपथ शव, मामला दर्ज

आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में मंगलवार को एक सरकारी छात्रावास में आठ वर्षीय एक छात्र का खून से लथपथ शव बरामद किया गया है. छात्र कक्षा तीन का था, शव छात्रावास के शौचालय में खून से सना हुआ मिला. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि लग रहा है कि लड़के के गले पर चाकू के हमले का निशान है. मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है.

आंध्र प्रदेश: छात्रावास के शौचालय में मिला 8 वर्षीय छात्र का खून से लथपथ शव, मामला दर्ज
हत्या/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits : IANS)

विजयवाड़ा : आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के कृष्णा जिले में मंगलवार को एक सरकारी छात्रावास (Government Hostel) में आठ वर्षीय एक छात्र का खून से लथपथ शव बरामद किया गया है. कक्षा तीन के छात्र दसरी आदित्य का शव पिछड़े वर्ग के छात्रों के लिए बनाए गए छात्रावास के शौचालय में खून से सना हुआ मिला.

पुलिस के अनुसार, कुछ छात्रों ने आदित्य को फर्श पर मृत देखा, जिसके बाद उन्होंने छात्रावास प्रशासन को इसकी सूचना दी, जिसने बाद में पुलिस को इसकी सूचना दी.

यह भी पढ़ें : अलीगढ़ में ट्विंकल शर्मा के बाद एक और रेप, मासूम बच्ची को 10 रुपये का लालच देकर किया दुष्कर्म

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि लग रहा है कि लड़के के गले पर चाकू के हमले का निशान है. पुलिस ने शव को छात्रावास से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2019 12:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).