देश

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में मजबूती, सेंसेक्स 76.93 अंकों के साथ बनाई बढ़त

सोमवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुआ देश का शेयर बाजार मंगलवार को भी लाल निशान में खुला, लेकिन थोड़ी ही देर के कारोबार के बाद हरे निशान में आ गया. 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी लगभग इसी समय 41.25 अंकों की बढ़त के साथ 10,903.85 पर कारोबार करते देखे गए.

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में मजबूती, सेंसेक्स 76.93 अंकों के साथ बनाई बढ़त
अमेरिकी शेयर बाजार (Photo Credit- IANS)

मुंबई : सोमवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुआ देश का शेयर बाजार (Stock Market) मंगलवार को भी लाल निशान में खुला, लेकिन थोड़ी ही देर के कारोबार के बाद हरे निशान में आ गया. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 131.81 अंकों की गिरावट के साथ 36,568.03 पर, जबकि निफ्टी 47.2 अंकों की कमजोरी के साथ 10,815.40 पर खुला.

शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 10.19 बजे 76.93 अंकों की मजबूती के साथ 36,776.77 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी लगभग इसी समय 41.25 अंकों की बढ़त के साथ 10,903.85 पर कारोबार करते देखे गए.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2019 11:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).