बेटे करण की फिल्म पल पल दिल के पास का टीजर देख इमोशनल हुए सनी देओल
सनी देओल के बेटे करण देओल अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं. वह फिल्म 'पल पल दिल के पास' से अपना बॉलीवुड डेब्यू करेंगे. इस फिल्म में उनके साथ सहर बम्बा को देखा जाएगा. उनकी भी यह पहली फिल्म है.
अभिनेता व राजनेता सनी देओल (Sunny Deol) का कहना है कि बेटे करण (Karan Deol) को बॉलीवुड (Bollywood) में डेब्यू करने की तैयारी करते देखना उनके लिए भावुक करने वाला पल है. दिग्गज अभिनेता धर्मेद्र (Dharmendra) के बेटे सनी ने साल 1983 में 'बेताब' (Betaab) से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. अब सनी के बेटे करण 'पल पल दिल के पास' (Pal Pal Dil Ke Paas) से हिंदी सिनेमा जगत में कदम रखने की तैयारी में है.
सनी द्वारा निर्देशित 'पल पल दिल के पास' का टीजर सोमवार को जारी हुआ है. इस पर सनी ने कहा, "बेटे को बड़े पर्दे पर डेब्यू करते देखना मेरे लिए काफी भावुक कर देने वाला पल है." यह भी पढ़े: सनी देओल के बेटे करण की डेब्यू फिल्म 'पल पल दिल के पास' का पोस्टर हुआ रिलीज, सोमवार को सामने आएगा टीजर
सनी ने आगे कहा, "मुझे उम्मीद है कि दर्शक उसे सराहेंगे और जिस तरह से कई सालों तक उन्होंने मुझ पर प्यार बरसाया उसी तरह करण पर भी प्यार बरसाएंगे."
करण के साथ सहर बांबा भी बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं. फिल्म 20 सितंबर को रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2019 08:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

