बॉलीवुड

सनी देओल के बेटे करण की डेब्यू फिल्म 'पल पल दिल के पास' का पोस्टर हुआ रिलीज, सोमवार को सामने आएगा टीजर

सनी देओल के बेटे करण देओल जल्द ही अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं. वह फिल्म 'पल पल दिल के पास' से अपना बॉलीवुड डेब्यू करेंगे. इस फिल्म में उनके साथ सहर बम्बा को देखा जाएगा. उनकी भी यह पहली फिल्म है.

सनी देओल के बेटे करण की डेब्यू फिल्म 'पल पल दिल के पास' का पोस्टर हुआ रिलीज, सोमवार को सामने आएगा टीजर
फिल्म 'पल पल दिल के पास' का पोस्टर (Photo Credits: Instagram)

सनी देओल (Sunny Deol) के बेटे करण देओल (Karan Deol) जल्द ही अपने फिल्मी करियर की  शुरुआत करने जा रहे हैं. वह फिल्म 'पल पल दिल के पास' (Pal Pal Dil Ke Paas) से अपना बॉलीवुड डेब्यू करेंगे. इस फिल्म में उनके साथ सहर बम्बा (Sahher Bambba) को देखा जाएगा. उनकी भी यह पहली फिल्म है. फिल्म के टीजर की डेट सामने आ चुकी है. सोमवार यानि 5 अगस्त को सुबह 11 बजे इस फिल्म का टीजर जारी किया जाएगा. सनी देओल ने खुद इस फिल्म का पोस्टर शेयर कर इस बात की जानकारी दी.

सनी देओल ने लिखा की, "अपने परिवार की अगली पीढ़ी को प्रस्तुत करते हुए मैं बेहद उस्तुक हूं और मुझे बहुत गर्व हो रहा है. मेरा बेटा करण सहर के साथ फिल्म 'पल पल दिल के पास' से अपने पहले प्यार के नए सफर की शुरुआत करने जा रहा है. सोमवार सुबह 11 बजे फिल्म का टीजर रिलीज किया जाएगा. "

यह भी पढ़ें:- Video: सनी देओल के रोड शो में लगे उनकी फिल्मों के नारे, फैन्स बोलें- 'हिंदुस्तान जिंदाबाद था, जिंदाबाद है और जिंदाबाद रहेगा'

करण ने भी अपनी डेब्यू फिल्म के पोस्टर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है. उन्होंने लिखा कि, "हमारे पहले प्यार के सफर को शुरू करने के लिए उस्तुक हूं. हमारे साथ जुड़े. हम नई पीढ़ी के लिए नई पीढ़ी द्वारा प्रस्तुत की गई एक यंग लव स्टोरी लेकर आ रहे हैं." बता दें कि सनी देओल ने ही इस फिल्म का निर्देशन किया है और यह फिल्म 20 सितंबर को  बड़े पर्दे पर रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 03, 2019 01:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).