एमएस धोनी ने कश्मीर में सैनिकों के साथ खेला वॉलीबॉल, वीडियो वायरल
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह टेरिटोरियल आर्मी के साथ वॉलीबॉल खेलते नजर आ रहे हैं. धोनी कश्मीर में सेना की ड्यूटी पर हैं. उन्होंने टेरिटोरियल आर्मी में काम करने के लिए क्रिकेट से दो महीने का आराम लिया है.
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह टेरिटोरियल आर्मी के साथ वॉलीबॉल खेलते नजर आ रहे हैं. धोनी कश्मीर में सेना की ड्यूटी पर हैं. उन्होंने टेरिटोरियल आर्मी में काम करने के लिए क्रिकेट से दो महीने का आराम लिया है.
वीडियो में धोनी सेना के साथियों के साथ वॉलीबॉल खेलते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में वे अपनी टीम के लिए सर्विस कर रहे हैं. धोनी ने 31 जुलाई को ड्यूटी संभाली थी और वे 15 अगस्त तक अपनी बटालियन के साथ रहेंगे.यह भी पढ़ें- आर्मी के यूनिफॉर्म में सुनें धोनी का दिल छू लेने वाला गीत, देखें वीडियो
ராணுவ வீரர்களுடன் கைப்பந்தாட்டம் விளையாடும் தோனியின் வைரல் வீடியோ..! #Dhoniinkashmir #dhoni #army #dhoniforever pic.twitter.com/fRmsJhtAeS
— Kumudam (@Kumudam_Com) August 5, 2019
2011 में सेना से जुड़ने वाले धोनी ट्रेनिंग कैंप में सेना के विमान से पांच पैराशूट जंप लगाकर क्वालिफाइड पैराट्रूार भी बन गए थे. इस दौरान पेट्रोलिंग, गार्ड और पोस्ट ड्यूटी की जिम्मेदारी उन पर होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2019 02:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

