Ashes 2019: स्मिथ ने कोहली को पछाड़ा, बनें सबसे तेज 25 टेस्ट शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज
एक साल के प्रतिबंध के बाद अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीवन स्मिथ ने सबसे कम पारियों में 25 टेस्ट शतक लगाने के मामले में भारतीय कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है.
Ashes 2019: एक साल के प्रतिबंध के बाद अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीवन स्मिथ (Steve Smith) ने सबसे कम पारियों में 25 टेस्ट शतक लगाने के मामले में भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को पीछे छोड़ दिया है. स्मिथ ने यहां इंग्लैंड के साथ जारी एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को दूसरी पारी में यह उपलब्धि हासिल की. उन्होंने पहली पारी में 144 और दूसरी पारी में 142 रन बनाए.
स्मिथ ने 119 पारियों में अपने करियर का 25वां टेस्ट शतक लगाया, जबकि कोहली ने 127 पारियों में यह कीर्तिमान स्थापित किया था. सर डॉनाल्ड ब्रैडमैन ने सबसे कम 68 पारियों में 25 टेस्ट शतक लगाया था. स्मिथ का एशेज में यह 10 वां शतक है. उनसे आगे अब केवल ब्रैडमैन (19 शतक) और इंग्लैंड के जैक हॉब्स (12) हैं.
यह भी पढ़ें- Ashes 2019: स्टीव स्मिथ का शानदार शतक, ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में बनाए 284 रन
स्मिथ एशेज टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं. वह 2002 में मैथ्यू हैडन के बाद पहले ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने एशेज मैच की दोनों पारियों में शतक लगाया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2019 11:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

