उन्नाव रेप केस: आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के बारे में खुलासा, जेल में 14 महीने में दस हजार लोग मिले
पार्टी से निष्कासित भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के उत्तर प्रदेश की सीतापुर जेल में 14 महीने कैद में रहने के दौरान उनसे 10,000 से अधिक लोग मिलने के लिए आए
लखनऊ: पार्टी से निष्कासित भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर (Kuldeep Singh Sengar) के उत्तर प्रदेश की सीतापुर जेल में 14 महीने कैद में रहने के दौरान उनसे 10,000 से अधिक लोग मिलने के लिए आए. इनमें भाजपा सांसद साक्षी महाराज और अन्य सांसद व विधायक भी शामिल हैं। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के सूत्रों के अनुसार, विधायक से हर दिन करीब 20 से 25 लोग मिलने आते हैं। इनमें से कुछ को सीधे विधायक से मिलने दिया गया, जबकि कई लोगों के नाम जेल के रिकॉर्ड में दर्ज किए गए. सीबीआई ने जेल के अधिकारियों से विधायक से मिलने आने वालों का रिकॉर्ड मांगा है, जिससे अधिकारी असमंजस में हैं.
सेंगर को मई 2018 में सीतापुर जेल में स्थानांतरित कर दिया गया था, तब से ही विधायक से मिलने आने वालों का तांता लगा रहता है. एक जेल अधिकारी ने कहा, "सांसद, विधायक, अधिकारी, पूर्व विधायक और यहां तक कि विपक्षी दलों के विधायक भी नियमित रूप से उनसे मिलने आते हैं। हम उस स्थिति में नहीं थे कि उनमें से किसी को सेंगर से मिलने से रोक सकें." अधिकारी ने आगे कहा, "इसके अलावा उनके निर्वाचन क्षेत्र के लोग भी सेंगर से मिलने आते रहते हैं. भाजपा सांसद साक्षी महाराज उन लोगों में शामिल थे, जिन्होंने लोकसभा चुनाव के बाद सीतापुर जेल में कुलदीप सिंह सेंगर से मुलाकात की थी. यह भी पढ़े: उन्नाव रेप केस: आरोपी MLA कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट ने जारी किया प्रोडक्शन वारंट, 5 अगस्त को पेश होने को कहा
बीते सप्ताह सोशल मीडिया पर दो वीडियो क्लिप वायरल हुए थे, जिसमें जेल के दो गार्ड लोगों से यह कहते हुए नजर आ रहे थे कि वे सेंगर से तब तक न मिलें जब तक विवाद खत्म न हो जाए. जेल के गार्ड महेंद्र यादव और सत्य प्रकाश वर्मा को फतेहगढ़ और मउ जेल में स्थानांतरित कर दिया गया है. उनके खिलाफ एक विभागीय जांच भी की जा रही है. इस मामले पर जेल के अधीक्षक डी. सी मिश्रा ने कुछ भी कहने से मना कर दिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2019 01:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

