कश्मीर विवाद: कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने मोदी सरकार पर बोला हमला, नेताओं के नजरबंदी पर उठाये सवाल
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने सोमवार को जम्मू एवं कश्मीर के वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं को नजरबंद किए जाने पर नरेंद्र मोदी सरकार की आलोचना की है
नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम (P. Chidambaram) ने सोमवार को जम्मू एवं कश्मीर के वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं को नजरबंद किए जाने पर नरेंद्र मोदी सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि यह संकेत है कि सरकार अपने लक्ष्यों को पाने के लिए सभी लोकतांत्रिक मानकों की अवहेलना करेगी. चिदंबरम ने कई ट्वीट्स करते हुए कहा, "दिन खत्म होने से पहले हमें पता चल जाएगा कि क्या जम्मू एवं कश्मीर में बड़ा संकट आएगा."
उन्होंने कहा, "जम्मू एवं कश्मीर के नेताओं को नजरबंद करना संकेत है कि सरकार अपने लक्ष्यों को पाने के लिए सभी लोकतांत्रिक मानदंडों और सिद्धांतों की अवहेलना करेगी. मैं नजरबंदी की निंदा करता हूं."
The house arrest of J&K leaders is a signal that the government will defy all democratic norms and principles to achieve its objects. I condemn the house arrests.
— P. Chidambaram (@PChidambaram_IN) August 5, 2019
मोदी सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, "मैंने जम्मू एवं कश्मीर में अनिष्ट की चेतावनी दी थी। लगता है कि सरकार इसके लिए दृढ़संकल्पित है"उनका यह बयान जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्रियों- महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला जैसे वरिष्ठ नेताओं को सोमवार सुबह से नजरबंद किए जाने के कुछ ही घंटों बाद आया है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्रियों- शशि थरूर और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी सरकार के इस निर्णय की आलोचना की है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2019 12:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

