Matke ka Pani Pine ke Fayde: गर्मियों में अमृत है घड़े का पानी, मिलते हैं कई फायदे
लू, चिलचिलाती धूप, उमस के साथ देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. ऐसे में ठंडे पानी की जरूरत बढ़ जाती है. लोग फ्रिज का ठंडा पानी पीना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके कई नुकसान भी हैं. वहीं, डॉक्टर्स घड़े के पानी को पीने की सलाह देते हैं, जो कई लिहाज से फायदेमंद होता है.