New Zealand Central Contract List: भारत में जन्मे आदित्य अशोक को न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम में मिला सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट
न्यूजीलैंड ने 2025-26 सीजन के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया है. इसमें चार ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें पहली बार इसमें शामिल किया गया. इनमें भारत में जन्मा एक खिलाड़ी भी शामिल है. 2025-26 सत्र के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में विकेटकीपर-बल्लेबाज मिचेल हे, ऑलराउंडर मुहम्मद अब्बास, तेज गेंदबाज जैक फॉल्क्स और लेग स्पिनर आदित्य अशोक चार नए चेहरे हैं.