देश

Drug Smuggling Racket: सिडनी में ड्रग्स की तस्करी करने वाले 7 लोग गिरफ्तार

सिडनी में ड्रग्स को इंपोर्ट करने वाले एक आपराधिक गिरोह के सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार इसकी जानकारी न्यू साउथ वेल्स स्टेट पुलिस फोर्स और फेडरल लॉ इन्फोर्समेंट एजेंसी के 41 ऑफिसर की मल्टी एजेंसी स्ट्राइक टीम (एमएएसटी) ने दी है.

Drug Smuggling Racket: सिडनी में ड्रग्स की तस्करी करने वाले 7 लोग गिरफ्तार

सिडनी, 3 जून : सिडनी में ड्रग्स को इंपोर्ट करने वाले एक आपराधिक गिरोह के सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार इसकी जानकारी न्यू साउथ वेल्स स्टेट पुलिस फोर्स और फेडरल लॉ इन्फोर्समेंट एजेंसी के 41 ऑफिसर की मल्टी एजेंसी स्ट्राइक टीम (एमएएसटी) ने दी है. इस टीम ने मंगलवार को बताया कि कथित तौर पर 300 किलोग्राम से ज्यादा ड्रग्स के इंपोर्ट के सिलसिले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है. एक 42 वर्षीय शख्स और उसके सहयोगी बड़ी मात्रा में ड्रग्स और अवैध तंबाकू का इंपोर्ट कर रहे थे. इसकी जांच के लिए सितंबर 2023 में एक स्ट्राइक फोर्स की स्थापना की गई.

एमएएसटी ने बताया कि ग्रुप ने कथित तौर पर ऑस्ट्रेलिया बॉर्डर कंट्रोल्स को दरकिनार किया था. 42 वर्षीय शख्स ड्रग्स के इंपोर्ट को सुविधाजनक बनाने के लिए साउथ-वेस्ट सिडनी में एक माल ढुलाई करने वाली कंपनी की मदद ले रहा था. अगस्त 2024 में कनाडा से इंपोर्ट एक इंडस्ट्रियल कूलर में 280 किलोग्राम से ज्यादा लिक्विड मेथामफेटामाइन पाया गया, जिसके बाद सिंडिकेट के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया. इनकी उम्र 31 और 43 साल की बताई गई है. यह भी पढ़ें : Noida Horror: नोएडा में बेखौफ अपराधी! लहूलुहान युवक को थार से रौंदने की कोशिश, घटना का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल

इनमें से 42 वर्षीय व्यक्ति की जांच जारी रही, जिसने कथित तौर पर संयुक्त अरब अमीरात से 20 मिलियन सिगरेट वाले तीन अलग-अलग खेपों को मालवाहक कंपनी के जरिए इंपोर्ट किया. मई में एमएएसटी जांचकर्ताओं ने साबित किया कि वह शख्स पनामा से सीमेंट की थैलियों में छिपाकर 50 किलोग्राम कोकीन इंपोर्ट करने की योजना बना रहा था. शुक्रवार को वेस्ट और साउथवेस्ट सिडनी में छह सर्च वारंट जारी किए जाने के बाद इस शख्स के साथ दो कनाडाई नागरिकों समेत तीन अन्य को गिरफ्तार किया गया.

सभी चार लोगों और अगस्त 2024 में गिरफ्तार किए गए 43 वर्षीय व्यक्ति पर बॉर्डर-कंट्रोल्ड ड्रग्स की कमर्शियल क्वांटिटी के इंपोर्ट से जुड़े अपराधों का आरोप लगाया गया है. अगर इन्हें दोषी पाया जाता है, तो सभी को अधिकतम आजीवन कारावास की सजा हो सकती है. अगस्त 2024 में गिरफ्तार किए गए 31 वर्षीय व्यक्ति और शनिवार को सिडनी एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किए गए 36 वर्षीय सातवें व्यक्ति पर कम गंभीर अपराधों का आरोप लगाया गया है. पुलिस ने कहा कि शुक्रवार की गिरफ्तारी के बाद आगे की पूछताछ के बाद स्टोरेज फैसिलिटी से तंबाकू के 243 डिब्बे जब्त किए गए.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2025 12:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).