Noida Horror: नोएडा में बेखौफ अपराधी! लहूलुहान युवक को थार से रौंदने की कोशिश, घटना का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल
नोएडा के सेक्टर-53 में एक बार फिर रफ्तार और गुंडागर्दी ने मिलकर कानून-व्यवस्था को चुनौती दी है. यहां एक हाई-स्पीड थार ने एक युवक को टक्कर मार दी.
Noida Horror: नोएडा के सेक्टर-53 में एक बार फिर रफ्तार और गुंडागर्दी ने मिलकर कानून-व्यवस्था को चुनौती दी है. यहां एक हाई-स्पीड थार ने एक युवक को टक्कर मार दी, बताया जा रहा है कि पहले मामूली कहासुनी हुई, फिर बात मारपीट तक पहुंची. इसके बाद आरोपियों ने युवक को जानबूझकर गाड़ी से कुचलने की कोशिश की. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें खून से लथपथ युवक सड़क पर दिख रहा है और थार तेजी से उसे कुचलने आ रही है.
पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है. अब देखना होगा कि आरोपी कब तक पकड़े जाते हैं.
नोएडा में बेखौफ अपराधी
ऐसे बेख़ौफ़ लोगों का अच्छा इलाज होना चाहिए जिन्हें कानून का डर नहीं है?
नोएडा पहले हुई थी मारपीट फिर थार से रौंदा की कोशिश ,घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल ,थाना सेक्टर 24 इलाके के सेक्टर 53 की बताई जा रही है घटना। #Noida #viralvideo @Uppolice @noidapolice pic.twitter.com/QubRIpnF8U
— निशान्त शर्मा (भारद्वाज) (@Nishantjournali) June 3, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2025 12:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

