ज्योतिरादित्य सिंधिया ऐसे पहुंचेंगे संसद, कांग्रेस ने बनाया प्लान
विधानसभा के गणित पर गौर करें तो 230 विधायकों वाली विधानसभा में कांग्रेस के 114 विधायक हैं, भाजपा के 108 और इसके अलावा बसपा के दो, सपा का एक और चार निर्दलीय हैं. एक राज्यसभा सदस्य के लिए 58 विधायकों का समर्थन जरूरी है, इस स्थिति में कांग्रेस के दो सदस्यों का निर्वाचित होना तय माना जा रहा है, क्योंकि उसे बसपा, सपा और निर्दलीय विधायकों का समर्थन हासिल है.