पाकिस्तान की जेलों में क्षमता से अधिक बंद हैं कैदी
पाकिस्तान की जेलों में कुल क्षमता से अधिक कैदी बंद है. पाक के संघीय लोकपाल सचिवालय ने देश की शीर्ष अदालत को यह जानकारी दी है. द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट को यहां के संघीय लोकपाल सचिवालय ने बताया कि देश की 113 जेलों में 46,304 विचाराधीन कैदी/अंडर ट्रायल कैदी (यूटीपी) वर्तमान में बंद हैं.