मंत्री गोपाल राय का बड़ा आरोप, कहा- पूर्वी दिल्ली में हिंसा को लेकर दहशत का माहौल बना हुआ है, लेकिन पुलिस कमिश्नर उनका फोन नहीं उठा रहे हैं
बाबरपुर में चारों तरफ दहशत का माहौल बना हुआ है, दंगाई फायरिंग व आग लगाते घूम रहे हैं, लेकिन पुलिस फोर्स नहीं है. उत्तर पूर्वी दिल्ली में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यह बात स्वयं स्थानीय विधायक व दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने कही है। गोपाल राय के मुताबिक वे लगातार कानून व्यवस्था की बहाली और स्थिति की जानकारी देने के लिए पुलिस कमिश्नर को फोन कर रहे हैं, लेकिन पुलिस कमिश्नर फोन नहीं उठा रहे.