हुमा कुरैशी ने कहा: सोशल डिस्टेंसिंग एक लग्जरी है
अभिनेत्री हुमा कुरैशी का कहना है कि सोशल डिस्टेंसिंग का अभ्यास करना एक लग्जरी है और इस वक्त हमारा उनके बारे में सोचना जरूरी है, जिनके पास यह लग्जरी नहीं है. हुमा ने कहा, हमें उन लोगों के बारे में सोचने की जरूरत है, जिनके पास रहने के लिए या तो एक छोटा सा घर है या वह भी नहीं है और इस मुश्किल घड़ी में वे किस तरह से अपना गुजर बसर कर रहे हैं.