नेहा धूपिया ने ट्रोल को लेकर दिया बयान, कहा- अपमानित होना और परिवार को लेकर उल्टी-सीधी बातें कहे जाना किसी को पसंद नहीं
अभिनेत्री नेहा धूपिया का कहना है कि उनकी जिंदगी में कुछ वक्त ऐसे रहे हैं, जब ट्रोलिंग का उन पर कोई फर्क नहीं पड़ा, लेकिन कुछ ऐसे भी पल रहे हैं, जब वह इनसे बेहद बुरी तरह से प्रभावित हुईं. उनका कहना है कि बिना किसी गलती के किसी को भी ट्रोल होना या अपमानित होना या परिवार को लेकर उल्टी-सीधी बातें कहे जाना पसंद नहीं.