मोस्ट वांटेड जाकिर नाइक को मिल रहा है खाड़ी देशों से पैसा, रमजान के दौरान दान के लिए किया था अनुरोध
भारत के मोस्ट वांटेड भगोड़े, इस्लामिक प्रचारक और कट्टरपंथी जाकिर नाइक, जो वर्तमान में मलेशिया में रह रहा है, वह अब भी कट्टरपंथी इस्लामी गतिविधियों के प्रचार में लगा हुआ है. इसके अलावा वह खाड़ी में अमीर लोगों से अपने संपर्कों के जरिए धन इकट्ठा कर रहा है, जो उसकी गतिविधियों का समर्थन कर रहे हैं.