क्रिकेट

ड्रग्स रखने के आरोप में श्रीलंकाई क्रिकेटर शेहान मदुशनका को पुलिस ने हिरासत में लिया

श्रीलंकाई तेज गेंदबाज शेहान मदुशनका को ड्रग्स रखने के आरोप में हिरासत में लिया गया है. सिलोन टूडे न्यूजपेपर्स की रिपोर्ट के अनुसार, मदुशनका को पनाला शहर में उस समय हिरासत में लिया गया था जब वे दो ग्राम से अधिक हेरोइन लेकर जा रहे थे.

ड्रग्स रखने के आरोप में श्रीलंकाई क्रिकेटर शेहान मदुशनका को पुलिस ने हिरासत में लिया
शेहान मदुशनका (Photo Credits: PTI)

श्रीलंकाई तेज गेंदबाज शेहान मदुशनका को ड्रग्स रखने के आरोप में हिरासत में लिया गया है. सिलोन टूडे न्यूजपेपर्स की रिपोर्ट के अनुसार, मदुशनका को पनाला शहर में उस समय हिरासत में लिया गया था जब वे दो ग्राम से अधिक हेरोइन लेकर जा रहे थे. पुलिस ने उन्हें उस समय रोका जब वह लॉकडाउन के दौरान गाड़ी चला रहे थे. उनके साथ गाड़ी में एक और व्यक्ति था.

युवा तेज गेंदबाज को शनिवार को हिरासत में लिया गया था और अब उन्हें मजिस्ट्रेट ने दो सप्ताह के लिए हिरासत में भेज दिया है. 25 साल के मदुशनका ने उस समय सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने जनवरी 2018 में बांग्लादेश के खिलाफ अपने पदार्पण मैच में हैट्रिक ली थी.

यह भी पढ़ें- श्रीलंका ने बीसीसीआई से जुलाई में दौरे की संभावना तलाशने को कहा

मदुशनका ने मशरफे मुर्तजा, रूबेल हुसैन और महमुदूल्लाह को लगातार गेंदों पर आउट कर हैट्रिक लेते हुए इतिहास रचा था. उन्होंने उसी दौरे पर दो टी 20 मैच भी खेला था.

(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2020 04:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).