Amazon नस्लभेद विरोधी लड़ाई में देगा 1 करोड़ डॉलर का चंदा
अफ्रीकी मूल के अमेरिकी नागरिक जॉर्ज फ्लायड की मौत को लेकर अमेरिका में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच अमेजन ने बुधवार को कहा कि कंपनी उन संगठनों को कुल एक करोड़ डालर चंदा देगी, जो अश्वेत और अफ्रीकी मूल के अमेरिकी लोगों के जीवन में सुधार लाने और उन्हें सामजिक न्याय दिलाने के लिए काम कर रहे हैं. इन संगठनों का चयन अमेजन के ब्लैक इम्प्लाई नेटवर्क (बीईएन) की मदद से किया गया है, और इसमें वे संगठन शामिल हैं, जो कानूनी प्रणाली के जरिए नस्लभेद के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं और वे संस्थाएं जो अश्वेत समुदायों को शैक्षिक और आर्थिक अवसर मुहैया करा रही हैं.