बॉलीवुड

Cyclone Nisarga: सारा अली खान ने राजमा चावल के साथ मुंबई की बारिश का स्वागत किया

मुंबई में चक्रवात निसर्ग के कारण आई बारिश के बीच अभिनेत्री सारा अली खान घर में बने राजमा चावल का आनंद ले रही हैं. हाल ही में अपनी फिटनेस यात्रा का वीडियो साझा करने वाली सारा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी बालकनी से बारिश की एक क्लिप साझा की. क्लिप में भारी बारिश की आवाज सुनी जा सकती है और वहीं बैकग्राउंड में हरियाली नजर आ रही है.

Cyclone Nisarga: सारा अली खान ने राजमा चावल के साथ मुंबई की बारिश का स्वागत किया
अभिनेत्री सारा अली खान (Photo Credits: Instagram)

मुंबई में चक्रवात निसर्ग के कारण आई बारिश के बीच अभिनेत्री सारा अली खान (Sara Ali Khan) घर में बने राजमा चावल का आनंद ले रही हैं. हाल ही में अपनी फिटनेस यात्रा का वीडियो साझा करने वाली सारा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी बालकनी से बारिश की एक क्लिप साझा की. क्लिप में भारी बारिश की आवाज सुनी जा सकती है और वहीं बैकग्राउंड में हरियाली नजर आ रही है.

इस क्लिप के साथ अभिनेत्री ने लिखा, "पहली बारिश की बूंदें, राजमा चावल का समय है." यह भी पढ़े: सारा अली खान ने शेयर किया ट्रांसफॉर्मेशन Video, फिट अंदाज से फैंस को किया मोटीवेट

सारा ली खान instagram पोस्ट (Photo Credits: Instagram)

अभिनेता सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अपने प्रशंसकों को सोशल मीडिया के माध्यम से अपने बचपन के, अपने भाई इब्राहिम के साथ बिताए समय, और खाने के नियमित पोस्ट साझा कर मनोरंजन करती रहती हैं.

वह साल 1995 की हिट फिल्म 'कुली नंबर 1' के रीमेक में वरुण धवन के साथ नजर आएंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2020 05:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).