देश

शेयर बाजार में कमजोर शुरूआत के बाद 200 अंक से चढ़ा सेंसेक्स, निफ्टी 10,000 के पार

विदेशी बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों और बैंक व फार्मा सेक्टर की कंपनियों की लिवाली से सेंसेक्स आरंभिक कारोबार के दौरान 200 अंक से ज्यादा चढ़कर 34,300 के उपर चला गया जबकि शुरूआत पिछले सत्र के मुकाबले कमजोरी के साथ हुई. निफ्टी भी कमजोरी के साथ खुलने के बाद करीब 60 अंक उछला.

शेयर बाजार में कमजोर शुरूआत के बाद 200 अंक से चढ़ा सेंसेक्स, निफ्टी 10,000 के पार
शेयर बाजार/बीएसई (Photo Credits: IANS)

मुंबई, 4 जून: विदेशी बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों और बैंक व फार्मा सेक्टर की कंपनियों की लिवाली से सेंसेक्स (Sensex) आरंभिक कारोबार के दौरान 200 अंक से ज्यादा चढ़कर 34,300 के उपर चला गया जबकि शुरूआत पिछले सत्र के मुकाबले कमजोरी के साथ हुई. निफ्टी (Nifty) भी कमजोरी के साथ खुलने के बाद करीब 60 अंक उछला. सुबह 9.31 बजे सेंसेक्स पिछले सत्र से 90.62 अंकों यानी 0.27 फीसदी की तेजी के साथ 34,200.06 पर कारोबार कर रहा था जबकि निफटी 20.10 अंक यानी 0.20 फीसदी की तेजी के साथ 10,081.65 पर बना हुआ था.

एशियाई बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों और पब्लिक सेक्टर बैंकों व फार्मा कंपनियों के शेयरों में लिवाली से आरंभिक कारोबार के दौरान बाजार में तेजी का रुख बना रहा. बंबई स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र की क्लोजिंग के मुकाबले 37.04 अंकों की कमजोरी के साथ 34072.50 पर खुला लेकिन बाद में 34310.14 तक उछला.

यह भी पढ़ें: Stock Market: घरेलू शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 170 अंक उछला और निफ्टी में 9881 की आई उछाल

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी ने भी पिछले सत्र के मुकाबले 7.30 अंक फिसलकर 10054.25 पर खुला और 10123.85 तक चढ़ा. बता दें कि लगातार छह सत्रों की तेजी को जारी रखते हुए बीते सत्र में बुधवार को सेंसेक्स और निफ्टी दोनों जबरदस्त बढ़त के साथ बंद हुए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2020 10:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).