फिल्म 'बार्डर' ने पूरे किये 23 साल, एक्टर सुनील शेट्टी और कंपोजर अनु मलिक ने इस ऐतिहासिक फिल्म को किया याद
फिल्मकार जेपी दत्ता की फिल्म बार्डर को रिलीज हुए 13 जून (आज) को 23 साल हो गए हैं। इस मौके पर अभिनेता सुनील शेट्टी, संगीतकार अनु मलिक ने इसे याद किया. यह फिल्म 1971 की भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है, जिसमें सनी देओल, अक्षय खन्ना, जैकी श्रॉफ, सुदेश बेरी, पुनीत इस्सर, कुलभूषण खरबंदा, तब्बू, राखी और पूजा भट्ट ने अभिनय किया है.