टीवी

मनीष पॉल ने याद किये अपने संघर्षभरे दिन, कहा- मैंने कई बार असफलताएं देखी हैं

अभिनेता और टेलीविजन मेजबान मनीष पॉल इस बात से इनकार नहीं करते कि वह कई बार असफल रहे हैं. उनका कहना है कि वह विफलताओं को दिल से नहीं लेते. मनीष के लिए हर असफलता एक अनुभव है.

मनीष पॉल ने याद किये अपने संघर्षभरे दिन, कहा- मैंने कई बार असफलताएं देखी हैं
मनीष पॉल (Photo Credits: Instagram)

अभिनेता और टेलीविजन मेजबान मनीष पॉल इस बात से इनकार नहीं करते कि वह कई बार असफल रहे हैं. उनका कहना है कि वह विफलताओं को दिल से नहीं लेते. मनीष ने आईएएनएस को बताया, "मैंने कभी भी विफलताओं को दिल से नहीं लिया. मैं इस बात से इनकार भी नहीं करता कि मैं कई बार असफल रहा. मैंने बहुत सारे ऑडिशन दिए और उनमें से कईयों में असफल रहा, लेकिन सब ठीक है. मैं आगे बढ़ता रहा."

मनीष के लिए हर असफलता एक अनुभव है. उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि मैं असफलता को दिल से नहीं लेता क्योंकि मुझे लगता है कि यह सबसे अच्छी सीख है. इसलिए, मैं इसे सीखने के अनुभव के रूप में लेता हूं और आगे बढ़ता हूं." यह भी पढ़े: Lockdown: एक्टर मनीष पॉल ने 500 से अधिक प्रवासी मजदूरों को फुटवेयर देकर की मदद

हाल ही में टेलीविजन मेजबान और अभिनेता मनीष पॉल ने आईएएनएस को बताया था कि उन्हें टाइपकास्ट शब्द पर यकीन नहीं है और उन्हें जो भी काम मिलता है, उसमें वह अपनी सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति देते हैं. स्क्रीन पर अपनी समझदारी और हास्य के लिए लोकप्रिय मनीष को हाल ही में 'व्हाट इफ' में देखा गया, जो एक फोन पर शूट की गई लघु फिल्म थी. फिल्म का सह-निर्देशन कार्तिक सिंह और मनीष ने किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2020 01:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).