बॉलीवुड

कंपोजर सचिन सांघवी को परिवार के साथ जन्मदिन मनाना पसंद

लोकप्रिय संगीतकार की जोड़ी सचिन-जिगर के सचिन सांघवी का रविवार को जन्मदिन है और वह अपना विशेष दिन परिवार के साथ मनाएंगे. एक सूत्र के अनुसार, उन्हें अपने जन्मदिन पर घर पर रहना और परिवार व घर पर बने गुजराती भोजन के साथ जश्न मनाना काफी पसंद हैं.

कंपोजर सचिन सांघवी को परिवार के साथ जन्मदिन मनाना पसंद
सचिन सांघवी (Photo Credits: Instagram)

लोकप्रिय संगीतकार की जोड़ी सचिन-जिगर (Sachin–Jigar) के सचिन सांघवी (Sachin Sanghavi) का रविवार को जन्मदिन है और वह अपना विशेष दिन परिवार के साथ मनाएंगे. एक सूत्र के अनुसार, उन्हें अपने जन्मदिन पर घर पर रहना और परिवार व घर पर बने गुजराती भोजन के साथ जश्न मनाना काफी पसंद हैं.

इस बारे में सचिन ने कहा, "मुझे परिवार के साथ जन्मदिन मनाना पसंद है और इस साल भी हम वही करने वाले हैं. इस लॉकडाउन की एक अच्छी बात यह रही कि हमें अपने परिवार के साथ वक्त बिताने का मौका मिला. यह भी पढ़े: Angrezi Medium: सोंग ‘एक जिंदगी’ के लिए अपनी बेटी तनिष्का संग जुड़ेंगे सिंगर सचिन सांघवी

मुझे आशा है कि परिस्थिति में सुधार आएगा और हम अपने सामान्य जीवन में लौट सकेंगे." सचिन ने हाल ही में जीना जीना चांद ने मैशअप सॉन्ग रिलीज किया. जिसे सोशल मीडिया अकाउंट पर खूब पसंद किया जा रहा हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2020 02:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).