COVID-19: कोरोना काल में एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी जा पहुंची डेंटिस्ट के पास
टेलीविजन की मशहूर अदाकारा दिव्यांका त्रिपाठी को कोरोना के इस समय में डेंटिस्ट के पास अचानक से जाना पड़ गया. दिव्यांका ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें उन्हें मास्क पहने हुए अपनी डेंटिस्ट के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है. तस्वीर में उनकी डेंटिस्ट भी सम्पूर्ण पीपीई किट के साथ नजर आ रही हैं.
टेलीविजन की मशहूर अदाकारा दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) को कोरोना के इस समय में डेंटिस्ट के पास अचानक से जाना पड़ गया. दिव्यांका ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें उन्हें मास्क पहने हुए अपनी डेंटिस्ट के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है. तस्वीर में उनकी डेंटिस्ट भी सम्पूर्ण पीपीई किट के साथ नजर आ रही हैं.
अपने पोस्ट के कैप्शन में अभिनेत्री लिखती हैं, "देखिए! मैं मोती जैसे दांतों को चमचमा रही हूं. आप अनलकी ठहरे, जो इस मनोरम नजारे को नहीं देख सके! हैशटैगडेंटिस्टविजिट इन हैशटैगकोरोनाटाइम्स." यह भी पढ़े: असीम रियाज के साथ नागिन 5 में कास्ट किए जाने की खबरों पर दिव्यांका त्रिपाठी ने तोड़ी चुप्पी, बताई सच्चाई
दिव्यांका की इस तस्वीर को अब तक 215,759 लाइक मिल चुके हैं. बता दें कि, दिव्यांका ने टेलीविजन अभिनेता विवेक दहिया संग शादी की है. उन्हें धारावाहिक 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' में निभाए गए अपनी दोहरी भूमिका से लोकप्रियता हासिल हुई है. इसके बाद शो 'ये हैं मोहब्बतें' ने उन्हें घर-घर पहचान दिलाई.
दिव्यांका और विवेक जल्द ही अपने खुद के प्रोडक्शन हाउस 'वन रीजन फिल्म्स' की शुरुआत करेंगे। इसे दो साल पहले पंजीकृत किया गया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2020 12:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

