जम्मू-कश्मीर: पुंछ जिले में पाक ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, गोलीबारी के दौरान सेना का एक जवान शहीद और 2 घायल
जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में रविवार को नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की, जिसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया और दो अन्य घायल हो गए. यह जानकारी सूत्रों के हवाले से मिली. पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन में एक भारतीय सैनिक की मौत हो गई थी और एक नागरिक घायल हो गया था.
जम्मू, 14 जून: जम्मू एवं कश्मीर (Jammu-Kashmir) के पुंछ जिले में रविवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की, जिसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया और दो अन्य घायल हो गए. यह जानकारी सूत्रों के हवाले से मिली.
सेना के सूत्र ने कहा, "आज सुबह किरनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान की गोलीबारी में एक सैनिक शहीद हो गया और दो सैनिक घायल हो गए. भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है. घायल सैनिकों को अस्पताल भेजा गया है."
यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: पुंछ जिले में पाकिस्तान ने किया सीजफायर उल्लंघन, गोलीबारी में एक जवान शहीद- 2 घायल
बीते सप्ताह भी राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन में एक भारतीय सैनिक की मौत हो गई थी और एक नागरिक घायल हो गया था. वहीं शनिवार को बारामूला जिले में एलओसी के उरी सेक्टर में पाकिस्तान की गोलाबारी में एक महिला की मौत हो गई और एक अन्य के घायल होने की जानकारी मिली थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2020 11:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

